लखीमपुर: राजापुर रोड पर बीच सड़क पर लगे बिजली के पोल दे रहे बड़े हादसे को दावत, आए दिन होते हैं सड़क हादसे#Jansamasya
राजापुर रोड पर बीच सड़क पर लगे बिजली के पोल बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं।बीचों-बीच खड़े ये पोल न सिर्फ यातायात बाधित कर रहे हैं,बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं की वजह भी बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच सड़क पर लगे इन बिजली के पोलों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और कई बार दोपहिया और चौपहिया वाहन इससे टकरा जाते हैं।#Jansamasya