जसवंतनगर: पुलिस ने ग्राम पाठकपुरा मार्ग से हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
हर्ष फायरिंग के आरोपी समीर उर्फ विजय कुमार को पाठकपुरा मार्ग से पुलिस ने गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह की टीम ने पाठकपुरा मार्ग से पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी में 315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने 10 अप्रैल को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की थी, वीडियो वायरल होने के बाद से तलाश थी। आरोपी के पास लाइसेंस नहीं मिला।