जमुई: गोपालपुर के शिक्षा सेवक राजू मांझी की मौत परिजनों ने वेतन भुगतान में देरी को बताया कारण
Jamui, Jamui | Jun 12, 2026 मध्य विद्यालय गोपालपुर के शिक्षा सेवक राजू मांझी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वे सुबह समर कैंप में बच्चों को पढ़ा रहे थे, तभी बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। दोपहर करीब 1:45 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।