आरोन: पुरानी गल्ला मंडी के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान में हुई ₹3 लाख की चोरी, आरोन थाना में शिकायत दर्ज
Aron, Guna | Jul 11, 2024 आरोन नगर में पुरानी गल्ला मंडी के पास रघुवंशी स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चोरी हो गई दुकान मालिक रामवीर रघुवंशी ने आरोन थाना पुलिस को बताया, अज्ञात चोर बीती रात शटर का ताला तोड़कर नगदी रुपए सहित मोटर पंप की केवल, पानी की मोटर और अन्य सामान सहित कुल ₹3 लाख का सामान चोरी कर ले गए। आरोन थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला जांच में लिया है।