आरोन: सिविल अस्पताल आरोन का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी एवं मरीजों की बैठक व्यवस्था पर जताई नाराजगी
Aron, Guna | Jul 11, 2024 आरोन नगर के सिविल अस्पताल का एसडीएम विकास कुमार आनंद ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के वार्डों में पहुंचकर मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली। एनआरसी की व्यवस्थाओं को देखकर एसडीएम ने प्रशंसा की। वही सिविल अस्पताल में गंदगी और मरीजों की बैठक व्यवस्था देख कर एसडीएम नाराज हुए। बीएमओ को साफ सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।