आरोन: अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल लाते समय एक व्यक्ति की हुई मौत, अमाई डोंगरी गांव का मामला
Aron, Guna | Jul 11, 2024 विदिशा जिले की लटेरी तहसील के अमाई डोंगरी गांव के रघुवीर सिंह अहिरवार की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने गुना जिला अस्पताल में 10 जुलाई को बताया, बीती श्याम खेत पर तेज बुखार आने से उल्टियां हो रही थी। मृतक का बेटा धनराज आरोन सिविल अस्पताल लेकर आया। जहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में दम तोड़ दिया।