कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत सट्टे की पर्ची और नकदी के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Mar 23, 2024 थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को तलाशी के दौरान पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति के पास से सट्टे की विभिन्न तरह की पर्ची एवं नकदी बरामद हुई। पुलिस के द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और संगीन धाराओं में जेल भेजा गया।