कोल: अलहदादपुर में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 की मौत 2 घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Mar 23, 2024 थाना रोरावर के अलहदादपुर में 2 बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसके बाद बाइक सवार 1 की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। भोजपुर निवासी 35 वर्षीय सोनू अपने साथी विनोद व कालू के साथ गांव जा रहे थे, जैसे ही वह गांव अलहदादपुर पहुंचे तभी एक बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई जिसके बाद सोनू की मौत हो गई और विनोद व कालू गंभीर रूप से घायल हो गए।