कोल: चमरोला में जमीन पर पड़ी राख से बच्चे के पैर में पड़े छाले, पिता ने जमीन मालिक के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Mar 23, 2024 चमरोला में घर के पास खेलते समय बच्चा खेत में पड़े कंडे के ढेर के पास पहुंच गया। जहां राख होने की वजह से बच्चे के पैर में छाले पड़ गए। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले आए। बच्चे के पिता ने थाने में जमीन मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।