गुना नगर: कर्नलगंज क्षेत्र मे सुने घर मे भड़की आग,घर गृहस्ती का सारा सामान जला
गुना जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में सुने घर में अचानक आग लग गई, जिससे घर का सामान तबाह हो गया। इसमें करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घर के मालिक लालू खटीक, जो ठेले लगाते हैं, मजदूरी पर निकल गए थे। जब उन्हें इसकी सूचना मिली, तो वे तत्काल वापस आए, लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले ही आग को बुझा दिया था। लालू ने प्रसाशन से मदद की गुहार लगाई है।