करछना: नैनी स्थित एक विद्यालय में खंड विकास अधिकारी चाका ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को दिलाई शपथ।
निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को नैनी स्थित एक विद्यालय में खंड विकास अधिकारी चाका आनंद प्रकाश पांडे ने उपस्थित लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में स्वतंत्रता पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई। जिस मौके पर डबल शर्मा, दीक्षित कुमार, राजेश पटेल, आदि लोग मौजूद रहे।