करछना: दीवान के पूरा गांव में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग मचा हड़कंप।
तहसील करछना क्षेत्र के दीवान के पूरा गांव में रविवार दोपहर के वक्त शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटे खेत से उठता देख लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना होने पर जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक 5 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल का राख हो चुका था। जिसकी जानकारी हल्का लेखपाल को दे दी गई है।