चंदौसी: थाना कुढ फतेहगढ़ पुलिस ने बिचैटा चौराहे पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त को पकड़ा, भेजा जेल
कुढ़फतेहगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने बिचेटा चौराहे पर चेकिंग के दौरान आरोपी निखिल को पकड़ा। निखिल, रामपुर जिले के थाना शाहबाद का निवासी है