ग्वालियर गिर्द: पड़ोसी ने किया 11वीं की छात्रा का अपहरण, श्योपुर बॉर्डर से आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सुरक्षित
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के स्टोन पार्क से तीन दिन पहले लापता हुई 11वीं की 17 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने मुरैना-श्योपुर बॉर्डर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, अचानक लापता हुई इस नाबालिग की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की और श्योपुर बॉर्डर से उसे सकुशल दस्तयाब किया।