धौलपुर: न्यायिक अधिकारियों ने जेल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला कारागृह में जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव मागो और सचिव रेखा यादव ने बुधवार को सुबह में जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के निर्देशों के तहत किया गया। इस दौरान बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की, उनकी समस्या