नवाबगंज: बाराबंकी में डेढ़ हजार देवी प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था परखने घाट पहुंचे डीएम और एसपी
बाराबंकी में नवरात्र समाप्त होने के बाद करीब डेढ़ हजार देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने कल्याणी नदी घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।