महागामा: दुर्गा पूजा को लेकर महागामा शहर रोशन, नगर पंचायत की पहल से बढ़ी रौनक
Mahagama, Godda | Sep 30, 2026 दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर महागामा शहर को रोशनी से जगमगाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पंचायत महागामा की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य कराया जा रहा है। इससे पूजा के दौरान शहर की सुंदरता और रौनक बढ़ने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत की इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौ