महोबा: पड़ौरा में दबंगों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने एसपी कार्यालय में की शिकायत, कार्रवाई न होने का आरोप
Mahoba, Mahoba | May 21, 2026 कल्याण देवी ने दबंगों की प्रताड़ना से परेशान होकर एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि गांव के एक दबंग ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने बताया कि स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।