औरैया: भीखमपुर दयालपुर निवासी युवक को रास्ते से कार हटाने को कहने पर लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, कोतवाली में दी तहरीर
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीखमपुर दयालपुर निवासी एक युवक ने रास्ते में खड़ी कार हटाने के लिए कहने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला भीखमपुर दयालपुर निवासी शशांक पोरवाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 11:20 बजे वह बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही संजू कश्यप की ईको कार