नवादा: नवादा जिला के प्रभारी मंत्री ने डॉक्टर भीम राव आंबेडकर विद्यालय गोंदापुर का किया निरीक्षण
Nawada, Nawada | Jun 1, 2026 लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-नवादा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन द्वारा आज डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, गोंदापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।