bareillylive-योग दिवस पर ‘एक गूंज’ संस्था की टीम सम्मानित
बरेली, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाज सेवा एवं जनहित कार्यों में
उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘एक गूंज’ संस्था को सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,
विधायक संजीव अग्रवाल एवं डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने संस्था अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) और उनकी टीम को सम्मान पत्र प्रदान किया।
अतिथियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा बताया।
प्रतिपाल सिंह ने सम्मान को पूरी टीम के समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
#BAREILLYNEWS #BJPGovernment #sanjivagarwal