कासगंज: कासगंज जिले के एसपी ने जिले में तैनात दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल
कासगंज पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक किशोरी लाल मीणा को शिकायत प्रकोष्ठ से चौकी चण्डौस थाना सोरों भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को थाना ढोलना से चौकी नदरई थाना कोतवाली कासगंज में तैनाती दी गई है।