खानपुर: खानपुर में 23 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डेढ़ साल का मासूम बिलखता रहा।
खानपुर,थाना क्षेत्र के खानपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित नोनिया टोल में शनिवार दोपहर एक 23 वर्षीय विवाहिता ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान विजय कुमार की पत्नी प्रिया देवी के रूप में हुई है। घटना के समय उसका डेढ़ साल का पुत्र भी कमरे में मौजूद था।