सराड़ा: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहुंचे उदयपुर, सर्किट हाउस में प्रबुद्ध जनों ने किया स्वागत
Sarada, Udaipur | Feb 12, 2024 विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार की रात्रि में उदयपुर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में पूर्व आरपीएससी सदस्य परमेन्द्र दशोरा, समाजसेवी यशवंत पालीवाल, विजय अरोड़ा, कृष्णकांत कुमावत व डॉ महेंद्र आदि प्रबुद्ध जनों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र व सीएमएचओ एसएल बामनिया आदि भी उपस्थित रहे।