सराड़ा: झाड़ोल गाव के टीडी नदी पर पुलिया निर्माण के लिए शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया आयोजित
Sarada, Udaipur | Feb 11, 2024 झाड़ोल गाव के टीडी नदी पर पुलिया निर्माण के लिए रविवार को शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि विधायक अमृतलाल मीणा ने शिलान्यास किया।विशिष्ट अतिथि सरपंच बसंती देवी मीणा, उपसरपंच कन्हैयालाल सोनी,मंडल अध्यक्ष पंकज चोबिसा,पंचायत समिति सदस्य अनिल चोबिसा,वार्डपंच प्रतिनिधि ललित पटेल,भगवान सालवी रहे।इस मौके पर कई कार्यकर्ता,ग्रामीण मौजूद रहे।