सराड़ा: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की दो दिवसीय चतुर्थ जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सीटीएई खेल मैदान पर हुई सम्पन्न
Sarada, Udaipur | Feb 11, 2024 राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की दो दिवसीय चतुर्थ जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेरवाड़ा-नयागांव की मेजबानी में सीटीएई खेल मैदान पर सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में उदयपुर एवं सलुम्बर से ग्राम विकास अधिकारियों की 18 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच खैरवाड़ा एवं ऋषभदेव के मध्य खेला गया जिसमें खैरवाड़ा ने ऋषभदेव को 58 रन से हराया।