सराड़ा: सराड़ा उपखंड अधिकारी ने किया परसाद सीएचसी का निरीक्षण
सराड़ा उपखंड अधिकारी ने शुक्रवार को सीएचसी परसाद का निरीक्षण किया।सराडा उपखंड अधिकारी प्रकाश चन्द्र रेगर ने ओपीडी काऊंटर,प्रसव कक्ष,पोस्ट डिलीवरी वार्ड की सफाई व्यवस्था देखकर संतोष जाहिर किया।वही मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की जानकारी ली एवं रोगियों से हालचाल पूछते हुए हॉस्पिटल में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।