सराड़ा: सराडा की चौदस व्रतधारी महिलाओं ने राधा कृष्ण मंदिर सराडा में भेंट किया करीब 1 किलो 15 ग्राम का चांदी का रथ एवं झूला
चांदी का झूला एवं रथ का जुलूस बैंड बाजो की धुन पर गरबा चौक से शुरू हुआ जो दर्जी मोहल्ला,बस स्टैंड पर गरबा नृत्य के बाद मुख्य बाजार,गाँधी चौक होते हुए पुन: गरबा चौक पहुंचा।जहां पर करीब 110 से अधिक चौदस व्रतधारी महिलाओं ने करीब 1 किलो 15 ग्राम के चांदी के झूले एवं रथ को राधा कृष्ण मंदिर सराडा में भेंट किया।जिसकी कीमत करीब 73 हजार बताई जा रही है।