श्रीडूंगरगढ़: लिखमीसर दिखनादा क्षेत्र में पेड़ से युवक-युवती के शव मिलने से मची सनसनी
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह शेरूणा थाना क्षेत्र के लिखमीसर दिखनादा से राजेडू मार्ग पर एक खेजड़ी के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार दोनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत ह