अरवल: जिला पदाधिकारी अमृषा बैस की अध्यक्षता में एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | Apr 4, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैस की अध्यक्षता में एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक में जिले में 2896 सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता बताई गई। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी सामान्य है। उपभोक्ताओं को घर बैठे होम डिलीवरी का लाभ देने व ई-केवाईसी के लिए प्रचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कालाबाजारी रोकने के लिए निरीक्षण व छापेमारी जारी है।