बाड़ी: जनगणना को लेकर प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों को परोसा गया बासी और दूषित भोजन, कर्मचारियों ने किया विरोध और भोजन नहीं किया
Bari, Dholpur | May 5, 2026 बाड़ी- पूरे देश में चल रही राष्ट्रीय जनगणना को लेकर होम टू होम सर्वे करने वाले प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देने का कार्य शहर के अग्रसेन विद्यापीठ स्कूल में किया जा रहा है। दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण एक बैच को दिया जा रहा है। इसके बाद होम टू होम जनगणना का काम किया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को