डुमरा: मोहर्रम को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने की, जबकि एसडीएम आनंद कुमार भी उपस्थित रहे।