सरदारशहर: सरदारशहर में अभिभाषक संघ के प्रदर्शन से पहले प्रशासन हुआ अलर्ट
चूरू के सरदारशहर में 8 मई को अभिभाषक संघ के प्रस्तावित उग्र प्रदर्शन व घेराव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। थानाधिकारी को प्रदर्शन स्थल पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।