मिर्ज़ापुर: कछवा के ग्राम सभा जमुआ में नाराज दुकानदारों ने प्रधान के खिलाफ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, डीएम से की शिकायत
कछवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जमुआ में प्रधान से नाराज दुकानदारों ने नाली में मिट्टी पाटने को लेकर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रधान पर आरोप लगाया कि दुकानदार ₹100 और ₹50 मिलकर किसी तरीके से जुटाकर मिट्टी पटवाए थे, लेकिन जेसीबी बुलाकर प्रधान द्वारा एक व्यक्ति की नाली जोड़ने के लिए उन्हें खुदवाया जा रहा है। इससे दुकानदार परेशान हैं।