मेहदावल: मेहदावल विधायक ने जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मेहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने और मौके पर जाकर समाधान कराने तक के निर्देश दिए।