बांसगांव: बाँसगाँव सांसद के नेतृत्व में विधानसभा बांसगांव के कौड़ीराम मे हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह का आयोजन
बांसगांव सांसद कमलेश पासवान व विधायक विमलेश पासवान की मौजूदगी में विधानसभा बांसगांव के कौड़ीराम में आयोजित मिलन समारोह में कई गांवों के ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों सहित अन्य नेताओं व समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों का सांसद और विधायक द्वारा माल्यार्पण करके व भाजपानामी पहना कर पार्टी में स्वागत किया गया।