बांसगांव: कौड़ीराम में विशाल मानसिक जन जागरूकता शिविर एवम ओ0पी0डी0 का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि रहे बाँसगाँव के विधायक
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम में आयोजित विशाल मानसिक जन जागरूकता शिविर एवम ओ0पी0डी0 का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजुद रहे बांसगांव के विधायक विमलेश पासवान ने कहा कि मानसिक रोग से डरना नहीं चाहिए। इसका इलाज समय से कराये जिससे मानसिक रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।