बांसगांव: राष्ट्रीय ग्रामीण भारत बंद के समर्थन में माल्हनपार में भाकपा माले के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जलूस निकालकर किया प्रदर्शन
राष्ट्रीय ग्रामीण भारत बंद के समर्थन में गांधी आश्रम से पेट्रोल पंप माल्हनपार तक शुक्रवार को भाकपा माले के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एमएसपी पर कानून बनाने, किसानों पर दमन बंद करने ,सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण करना बंद करो, रोजगार का प्रबंध करो,महंगाई पर रोक लगाओ आदि नारा लगाते हुए जलूस निकाला। भाकपा माले के राज्य कमेटी के सदस्य राकेश सिंह भी मौजुद रहे।