अतर्रा: बाइक की टक्कर से 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Atarra, Banda | May 6, 2026 कोतवाली क्षेत्र के गंगेही तालाब के पास एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान प्रदीप पुत्र श्री श्याम लाल , निवासी अतर्रा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप बाजार से पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बदौसा रोड पर बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी,