सांगोद विधानसभा क्षेत्र के बपावर कलां में मंगलवार को लाड़ली बहना रक्षाबंधन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह केवल रक्षासूत्र नहीं, बल्कि भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का पवित्र बंधन है। बहनों के स्नेह से अभिभूत हूं और उनके इस अपनत्व को जीवनभर संजोकर रखूंगा।
मेरी क्षेत्र की प्रत्येक बहन का सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि मेरे लिए सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता है। बहनों का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और जनसेवा की मेरी प्रेरणा है।
#लाड़लीबहना #रक्षाबंधन #बपावरकलां #रक्षाबंधनसमारोह #HeeralalNagar #Sangod #सांगोद_विधानसभा
Sangod, Kota | Aug 25, 2026