मुंगावली: मुंगावली में 21 वर्षीय युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक तीन, अम्बेडकर वार्ड, मुंगावली निवासी रविंद्र अहिरवार उम्र 21 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को रात लगभग 9:30 बजे रंजिश के चलते वार्ड क्रमांक तीन निवासी बुंदेल, रमन और आईया अहिरवार ने उसके साथ मारपीट की है ।