रामपुर: कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने आई.आई.एफ.एल बैंक के लॉकर से 127 ग्राम सोना चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Sep 21, 2024 कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस ने0 आईआईएफएल बैंक के लॉकर से 127 ग्राम सोना चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की आईआईएफएल फाइनेंस बैंक लॉकर से 127 ग्राम सोना चोरी करने के संबंध में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। उपरोक्त मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार करके आज न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।