रामपुर: थाना गंज क्षेत्र से 20 लीटर नाजायज शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Sep 21, 2024 रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश के अनुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को थाना गंज पुलिस द्वारा एक आरोपी को बरेली गेट स्थित पार्क के निकट से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्ज़े से एक जरीकैन मे 20 लीटर शराबखाम बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।