रामपुर: नगर पालिका की सफाई मशीन केस में आजम खान समेत तीन की जमानत खारिज, केस लिखवाने वाले बोले सुप्रीम कोर्ट में करेंगे पैरवी
Rampur, Rampur | Sep 22, 2024 नगर पालिका परिषद रामपुर की सफाई मशीन चोरी मामले केस में आज हाईकोर्ट से सपा नेता आज़म खान समेत 3 लोगों को तगड़ा झटका लगा है। उनकी जमानत याचिका को प्रयागराज हाईकोर्ट ने खारिज कर लिया है, तो इधर रामपुर में आजम खान पर मुकदमा दर्ज करवाने वाले बाकर अली खान ने कहा कि अब हम सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेंगे, ताकि आजम खान समेत इन तीन लोगों की जमानत खारिश हो सके।