गुमला: नाबालिग को भगाने का मामला: रांची से युवती और आरोपी बरामद
Gumla, Gumla | Apr 5, 2026 नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती और आरोपी युवक को रांची से बरामद कर लिया।गुमला थाना क्षेत्र के 15 वर्षीय किशोरी 3 अप्रैल की रात घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर गुमला थाना में कांड दर्ज कर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 96 के तहत मामला कायम किया गया।