बहराइच: विकास भवन सभागार में आयोजित स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह, सीएम ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ
रविवार को डीआईओ की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जनपद बहराइच मे मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि विकास भवन सभागार मे स्वास्थ्य कार्डवितरण समारोह का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह बतौर मुख्य अतिथि और विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।