घाघरा: घाघरा थाना में रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Mar 28, 2025 घाघरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक शुक्रवार को अंचलाधिकारी आशीष मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक रामनवमी, सरहुल व ईद पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। जहां मौजूद प्रशिक्षु डीएसपी शिव शंकर मरांडी ने रामनवमी सरहुल और ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण के साथ धूमधाम से मनाने का आग्रह किया।