घाघरा: चांदनी चौक घाघरा में नशा मुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन, समाज कल्याण विभाग गुमला के निर्देशानुसार
Ghaghra, Gumla | Mar 27, 2025 घाघरा प्रखंड के चांदनी चौक एवं घाघरा बाजार परिसर में समाज कल्याण विभाग गुमला के निर्देशानुसार खुशमन सांस्कृतिक कला मंच द्वारा नागपुरी गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस संबंध में टीम लीडर खुशमन नायक ने कहा जिस परिवार में नशा पान का सेवन किया जाता है उस घर परिवार में हमेशा अशांति बनी रहती है।नशापान से लोग दूर रहे।