घाघरा: आदर सरना स्थल परिसर में सरहुल पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई आयोजित
Ghaghra, Gumla | Mar 28, 2025 सरहुल पूजा के सफल संचालन को लेकर आदर सरना स्थल परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता संजय पहान ने की। बैठक में आगामी 27 अप्रैल को धूमधाम से सरहुल पूजा मनाने का निर्णय लिया गया साथी सरहुल शोभा यात्रा निकाला जाएगा।जिसमें कई प्रखंड के खोड़हा दल पारंपरिक वेशभूषा में सुशोभित होकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।