घाघरा: घाघरा महदनिया मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारी, प्राथमिक उपचार के बाद युवक गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Mar 28, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय महदनिया मोड़ के समीप मोटरसाइकिल सवार ने घाघरा निवासी राजू महली को टक्कर मार दिया।जिससे राजू महली गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जबकि मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।